महिला ने मेहनत के दाम पर लिखा अपना भाग्य, आज बन चुकी हैं लाखों रुपयों की अकेली मालकिन – Akashera

आज हम आपको जिनकी कहानी बताने जा रहे हैं वह है महाराष्ट्र की संगीता पिंगले, जिन्होंने अकेले अपने दम पर आज लाखों का कारोबार खड़ा कर दिया है और करोड़ों महिलाओं के लिए महिला सशक्तिकरण का एक बेहतरीन उदाहरण बन चुकी हैं। इन्होंने जो अकेले कर दिखाया है वह काफी तारीफ के काबिल है और साथ ही साथ प्रशंसनीय भी। इन्होंने अपने दम पर ही अपने बिजनेस को बनाया और अपने बच्चों का पालन पोषण भी किया। और आज एक कामयाब मां होने के साथ साथ ये एक लखपति महिला भी हैं।
इनकी कहानी शुरू होती है 2004 से जब इनके पति की अकस्मात मृत्यु हो गई। तब ये गर्भवती थी और साथ ही साथ 3 बच्चों की मां भी। परिस्थिति के हिसाब से तो इन्हें टूट जाना चाहिए था, पर इन्होंने हार नहीं मानी और अपने ससुर की 13 एकड़ जमीन पर खेती की ठानी। अब इसमें कई दिक्कतें थी, जैसी ट्रैक्टर चलाना, अपने उपज को बेचना इत्यादि। इन सब को भी उन्होंने बाधा नहीं बनने दिया और धीरे धीरे सब कुछ सीखती चली गई।
इन्होंने 2 पहिया गाड़ी चलाना सीखा, ट्रैक्टर चालन सीखा, ट्रैक्टर बनाना सीखा और साथ ही साथ कई और चीजें भी सीखी। उसके बाद उन्होंने अंगूर उगाने सीखे, उनके खाद इत्यादि चीजों पर जानकारी ली और मेहनत करती है। इनकी मेहनत धीरे धीरे रंग लाई और आज के समय में यह अपने अंगूरों की मदद से साल में 30 लाख रुपए तक कमाती हैं।
इनका लक्षय है कि जल्द ही ये अपने अंगूरों के इस कारोबार को बढ़ाएं और आने वाले समय में देश विदेश में इनके ये अंगूर जाए। इनका कहना है कि इन्होने साबित कर दिया है कि अकेली महिला भी कुछ भी कर सकती है। और अपने माध्यम से यह सभी महिलाओं को आगे आने और कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित करती हैं।
Read Also-
Gold-Silver Rate: Gold-Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए आज का भाव
शिल्पी राज का वायरल विडियो Active link देखे यहाँ
सीमेंट और लोहे के दाम में आई भारी गिरावट, जानिए क्या है आपके राज्य के आज के रेट
Top Web Series: स्नेहा पॉल ने फिर पार कर दीं सारी हदें, कमरे की कुंडी लगा कर देखें ये वेब सीरीज