Viral News

Video : अपने ही पिता पर भड़की सुहाना, सबके सामने चिल्ला कर कहा शाहरुख खान….

Rate this post

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। शाहरुख भले ही चार सालों से फिल्मों से दूर हैं लेकिन दर्शकों के दिलों पर अभी भी छाए हुए हैं। एड्स के जरिए वो दर्शकों की नजरों में भी बने हैं। आने वाले दो सालों में उनकी तीन बड़ी फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं। इसके साथ ही उनकी बेटी सुहाना खान भी जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनने वाली हैं। सुहाना फिल्म द आर्चीज से इंडस्ट्री में कदम रखेंगी। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है।

फैंस भी सुहाना की बॉलीवुड एंट्री को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इन सबके बीच शाहरुख और सुहाना का एक बेहद पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख काफी यंग लग रहे हैं। वहीं सुहाना छोटी सी पिंक ड्रेस में काफी क्यूट लग रही हैं। इस वीडियो में सुहाना अपनी मां गौरी की नकल उतारते दिख रही हैं।

शाहरुख और सुहाना का पुराना वीडियो वायरल

दरअसल चार साल पहले लहरें टीवी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में शाहरुख नन्ही सी सुहाना के साथ नजर आ रहे। इस वीडियो में शाहरुख किसी शख्स से बात करते दिख रहे हैं। इसके बाद वो सुहाना से एक सवाल पूछते हैं। शाहरुख कहते हैं- सुहाना बताओ मम्मा पापा को कैसे बुलाती है? इस पर सुहाना जोर से चिल्लाते हुए कहती हैं- शाहरुख ईट योर फूड। वीडियो में गुलाबी ड्रेस पहने सुहाना की ये बातें काफी क्यूट लग रही है।

सुहाना और शाहरुख के इस वीडियो को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। फैंस उनके वीडियो पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो अपनी खास तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। सुहाना अभी तक फिल्मों में आईं नहीं हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फालोइंग हैं। 

सुहाना को लेकर पोजेसिव हैं शाहरुख

सुहाना ने पहले अपना अकाउंट प्राइवेट रखा था लेकिन फिर उन्होंने अपना अकाउंट पब्लिक कर दिया। स्टार किड सुहाना अक्सर ट्रोलिंग का शिकार भी हो जाती हैं। ऐसे में वो कभी कभी अपनी तस्वीरों पर कमेंट सेक्शन ऑफ कर देती हैं। हालांकि उनकी तस्वीरों को पसंद करने वालों की कोई कमी नहीं है। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 2.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

Video अपने ही पिता पर भड़की सुहाना सबके सामने

बता दें कि शाहरुख अपने बच्चों को लेकर काफी पोजेसिव हैं। वो अक्सर अपने बच्चों के बारे में बातें करते रहते हैं। काफी पहले उन्होंने सुहाना की डेटिंग को लेकर दिलचस्प बात कही थी। उन्होंने कहा था कि सुहाना को डेट करना किसी भी लड़के के लिए आसान नहीं होगा। उन्होंने उन लड़कों के लिए कई नियम भी बनाए हैं जो सुहाना को आगे कभी डेट करना चाहेंगे। 

1659435895 368 Video अपने ही पिता पर भड़की सुहाना सबके सामने

फिलहाल शाहरुख भी अपनी बेटी के डेब्यू के लिए काफी एक्साइटेड हैं। किंग खान ने द आर्चीज के पोस्टर रिलीज पर सुहाना के लिए खास बात लिखी थी। उन्होंने सुहाना को मोटिवेट किया था और साथ ही कहा था कि वो कभी निगेटिव कमेंट से डरें नहीं। बता दें कि सुहाना खान के साथ इस फिल्म से खुशी कपूर और अगस्त्या नंदा भी डेब्यू करने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button