BollywoodTrendingViral News

President Election Result: राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना पूरी, द्रौपदी मुर्मू की बंपर जीत

Rate this post

द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय [Draupadi Murmu Biography In Hindi}

नई दिल्ली – देश के 15वें राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है. NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने इतिहास रच दिया है. द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति बनीं। द्रौपदी मुर्मू ने संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया है. राष्ट्रपति चुनाव में तीन राउंड की मतगणना के बाद द्रौपदी मुर्मू को कुल 5 लाख 77 हजार 77 वोट मिले हैं. यानी द्रौपदी मुर्मू को 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं. जबकि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को अब तक 2 लाख 61 हजार 62 वोट मिले हैं.

The New President of India: द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति, PM ने दी जीत की बधाई

 The New President of India: द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति, PM ने दी जीत की बधाई

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू ने जीत हासिल की है। तीसरे दौर की मतगणना में, उन्होंने राष्ट्रपति बनने के लिए आवश्यक 50 प्रतिशत वोट हासिल किए हैं। तीसरे दौर की मतगणना के लिए कुल 1333 मत पड़े। जिसकी कीमत 1,65,664 थी। मुर्मू को 812 वोट मिले। तो यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले हैं।

द्रौपदी मुर्मू: आयु, जीवनी, शिक्षा, पति, जाति, संपत्ति, भाषण .

कुल तीन राउंड की बात करें तो कुल 3219 वोट पड़े। इसका मूल्य 8,38,839 था। इसमें द्रौपदी मुर्मू को 2161 वोट (मूल्य 5,77,777) मिले हैं। तो यशवंत सिन्हा को 1058 वोट (मूल्य 2,61,062) मिले।

संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति चुनाव में हार गए हैं। यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को उनकी शानदार जीत के बाद बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button