अब फूटा बॉलीवुड डायरेक्टर कबीर खान का गुबार, पाकिस्तान जाने को लेकर कह दी ये बात – Akashera
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कबीर खान ने एक सफल डायरेक्टर के तौर पर पहचान बना ली है। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया है। जिन्हें दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं। वो अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों के चलते भी चर्चा में रहते हैं। इस बीच हाल ही में उन्होंने एक चौंकाने वाली बात कह दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें पाकिस्तान जाने के लिए कहा जाता है। इसके अलावा उन्होंने कई बड़ी बातें कह दी हैं। जिस बारे में सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है।
कबीर खान ने हाल ही देशप्रेम और राष्ट्रवाद को लेकर बात की है। जिसमें उन्होंने कहा कि वो जिस भी तरह की फिल्म बनाते हैं, वो उनके व्यक्तित्व को दर्शाती है। उनका कहना है कि आज के समय में राष्ट्रवाद और देशभक्ति में काफी फर्क हो गया है। जहां एक तरफ राष्ट्रवाद के लिए आपको कोई विलेन चाहिए। वहीं, देशभक्ति दिखाने के लिए ऐसा कुछ नहीं करना होता है।
डायरेक्टर आगे कहते हैं कि उन्होंने कई फिल्मों में कई जगहों पर तिरंगा दिखाया है, लेकिन वो नहीं चली। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रवाद को लेकर इस्तेमाल हो रही गलत भाषा पर भी बात की है। उनका आगे ये भी कहना था कि सोशल मीडिया के चलते आजकल लोगों को काफी छूट मिल गई है। जो कुछ साल पहले नहीं थी। उन्हें ये सब देखकर काफी बुरा लगता है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पॉजीटिव से ज्यादा नेगेटिव चीजें हो गई हैं।
कबीर कहते हैं कि वो लड़ने नहीं निकले हैं, बल्कि कहानी सुनाने निकले हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा, उनका नाम खान होने के चलते उन्हें पाकिस्तान जाने के लिए कहा जाता है। वो बताते हैं कि एक बार वो पाकिस्तान गए थे, लेकिन वहां भी लश्कर ने उन्हें भारत वापस चले जाने के लिए कहा था। ऐसे में वो न इधर के रहे और न उधर के।
इन सबके बाद कबीर खान ने बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों के अंतर पर भी बात की। जिसको लेकर उनका कहना था कि कहानी सुनाने का तरीका मायने रखता है, जो ऑडियंस को बांधे रखता है। उनका ये भी कहना था कि उन्हें नहीं लगता कि हॉलीवुड और बॉलीवुड में ज्यादा अंतर है। लेकिन दोनों इंडस्ट्री में बजट का काफी बड़ा अंतर होता है। क्योंकि वहां वीएफएक्स पर काफी पैसा खर्च किया जाता है, जबकि यहां ऐसा नहीं होता।
Read Also-
Gold-Silver Rate: Gold-Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए आज का भाव
शिल्पी राज का वायरल विडियो Active link देखे यहाँ
सीमेंट और लोहे के दाम में आई भारी गिरावट, जानिए क्या है आपके राज्य के आज के रेट
Top Web Series: स्नेहा पॉल ने फिर पार कर दीं सारी हदें, कमरे की कुंडी लगा कर देखें ये वेब सीरीज