Trendingब्रेकिंग न्यूज़

देश की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कौन हैं? Draupadi Murmu Biography

Rate this post

देश की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कौन हैं?

Draupadi Murmu Profile: कौन हैं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू? जानिये इनकी बारे में

देश के सर्वोच्च पद यानी राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है। रामनाथ कोविंद का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब देश को नया राष्ट्रपति मिल सकता है। भाजपा की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए महिला उम्मीदवार हैं तो वहीं विपक्ष की तरह से यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा की महिला उम्मीदवार का नाम द्रौपदी मुर्मू है। द्रौपदी मुर्मू 24 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। अगर भाजपा की महिला उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीत जाती हैं तो वह भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी। बता दें कि इसके पहले प्रतिभा पाटिल को भारत की पहली महिला राष्ट्रपति होने का गौरव प्राप्त हुआ था। एक बार फिर महिला देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने के एक कदम दूर हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू कौन हैं? द्रौपदी मुर्मू के जीवन और राजनीतिक करियर के बारे में जानिए।

राजनितिक सफ़र के बारे में Draupadi Murmu Political Carrier

राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले मतदान में एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू का नाम दिया गया है। द्रौपदी मुर्मू उड़ीसा की आदिवासी महिला नेता हैं और झारखंड की गवर्नर रह चुकी हैं।
पदी मुर्मू ओडिशा में मयूरभंज जिले के कुसुमी ब्लॉक के उपरबेड़ा गांव के एक संथाल आदिवासी परिवार से आती हैं। इनका जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा में हुआ था। वह दिवंगत बिरंची नारायण टुडू की बेटी हैं। मुर्मू की शादी श्याम चरम मुर्मू से हुई थी। उन्होंने 1997 में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। द्रौपदी मुर्मू 1997 में ओडिशा के राजरंगपुर जिले में पार्षद चुनी गईं। 1997 में ही मुर्मू बीजेपी की ओडिशा ईकाई की अनुसूचित जनजाति मोर्चा की उपाध्यक्ष भी बनी थीं। मुर्मू राजनीति में आने से पहले श्री अरविंदो इंटीग्रल एजुकेशन एंड रिसर्च, रायरंगपुर में मानद सहायक शिक्षक और सिंचाई विभाग में कनिष्ठ सहायक के रूप में काम कर चुकी थीं।

झारखंड की पहली महिला राज्यपाल Draupadi Murmu Governer

Draupadi Murmu Profile: कौन हैं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू? जानिये इनकी बारे में

18 मई 2015 को द्रौपदी मुर्मू झारखंड की नौवीं राज्यपाल बनीं। 12 जुलाई, 2021 तक वो इस पद पर रहीं। बता दें कि मुर्मू अगर राष्ट्रपति बनती हैं तो अनुसूचित जनजाति वर्ग (एसटी) से देश की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी।

वह भारतीय राज्य में राज्यपाल के रूप में नियुक्त होने वाली ओडिशा की पहली महिला आदिवासी नेता थीं। वे 2015 से 2019 तक झारखण्ड की राज्यपाल रहीं। वह भारत के 15वें राष्ट्रपति के कार्यालय के चुनाव के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार हैं।

पति और दो बेटों को खो चुकीं हैं मुर्मू : Draupadi Murmu Personal Life

जवानी के दिनों में ही विधवा होने के साथ ही अपने दो बेटों खो चुकीं द्रौपदी मुर्म ने जीवन में काफी संघर्ष देखा है। पति और बेटों की मौत के बाद उन्होंने अपनी बेटी इतिश्री की अकेले ही परवरिश की। इतना ही नहीं, उन्होंने अकेले ही अपनी बेटी की शादी की। उनकी बेटी इतिश्री ने गणेश हेम्ब्राम से शादी की है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बनाये कई रिकॉर्ड Draupadi Murmu New Presidant Of India

द्रौपदी मुर्मू अगर राष्ट्रपति बनती हैं तो कई रिकॉर्ड बन सकते हैं। जैसे- वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी। ओडिशा से पहली और देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति महिला होंगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोदी सरकार ने राष्ट्रपति के लिए द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष पार्टी ने यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button