1 अगस्त से इन 4 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, बुध देव की कृपा से पूरे होंगे सारे काम !

बुध देव 1 अगस्त को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध देव 1 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। बुध देव के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों का शुभ फल मिलेंगे तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं बुध देव के राशि परिवर्तन करने से किन राशि वालों को होगा फायदा-
सिंह राशि
मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन आत्म संयत रहें।अपनी भावनाओं को वश में रखें, माता से धन प्राप्ती के योग बन रहे हैं।दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।आय में वृद्धि होगी, परंतु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा, तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
कन्या राशि
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुटुंब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।संतान सुख में वृद्धि होगी, क्रोध के अतिरेक से बचें।उच्च शिक्षा एवं शोध आदि कार्यों के लिए विदेश प्रवास की संभावना बन रही है।नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।स्थान परिवर्तन भी संभव है।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि
शैक्षिक कार्य और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, परंतु आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।कार्यों के प्रति जोश व उत्साह रहेगा।नौकरी व कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है।स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है।अफसरों का सहयोग मिलेगा।धार्मिक स्थान पर सत्संगआदि कार्यक्रम में जा सकते हैं।मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मीन राशि
माता का सांनिध्य व सहयोग मिलेगा, बातचीत में संयत रहें।प्रतियोगी परीक्षा व साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।घर-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्य होंगे।वाहन सुख में वृद्धि होगी।नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।आय में वृद्धि होगी।