देवदास मूवी का किस्सा: जब शूटिंग के दौरान चुभ गया था ऐश्वर्या के काटा, तो शाहरुख को हटाकर सलमान ने निकाला – Akashera
बॉलीवुड मूवी देवदास को भला कौन नहीं जानता? इस मूवी ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी थी। ये मूवी सभी को पसंद आई थी। आपको बता दें कि 12 जुलाई, 2002 को देवदास फिल्म रिलीज़ हुई थी। नाम और कॉन्सेप्ट शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के नॉवल से ही लिया गया था। इससे पहले भी केएल सैगल और दिलीप कुमार को लेकर 2 देवदास बन चुकी थीं। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली पहली बार साथ काम कर रहे थे। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक संजय लीला भंसाली ने अभिनेता शाहरुख को स्क्रिप्ट सुनाते समय ही कह दिया था कि यह मूवी तभी बनेगी जब वो हां कहेंगे।
अभिनेता शाहरुख मान गए और बड़ी दिक्कतों के बाद अपने समय की सबसे महंगी मूवी बनकर तैयार हुई। रिलीज हुई और खूब तारीफ और पैसे कमाए, लेकिन भंसाली को देवदास बनाने का आइडिया कहां से आया? शाहरुख के साथ सलमान भी सेट पर क्यों होते थे? शूटिंग शुरू होते ही प्रोड्यूसर गिरफ्तार हो गया, तो यह मूवी बनी कैसे? मूवी के कारण मुंबई की शादियों में क्या दिक्कत होने लगी? जानिए मूवी से जुड़े तमाम ऐसे किस्से, जो बहुत कम ही लोगों को पता होंगे। इस मूवी की रिलीज हुए 20 वर्ष साल पूरे हो गए हैं।
संजय लीला भंसाली ने अपने कई साक्षात्कार में बताया है कि उनके पिता से उनकी कभी नहीं बनी। पिता प्रोड्यूसर थे। मूवी नहीं चलीं, तो शराब में डूब गए। नशे में धुत रहने लगे। घर कैसे चल रहा है? बच्चे कैसे पढ़ रहे हैं? किसी बात की कोई परवाह नहीं। मां साबुन बेचकर बच्चों को बड़ा कर रही थीं। बाद में पिता को लिवर सिरोसिस हो गया। कोमा में चले गए, लेकिन कोमा से बाहर आने और मौत के मुंह में जाने से पहले उन्होंने सिर्फ एक काम किया। संजय लीला भंसाली की मां लीला की ओर अपना हाथ बढ़ाया।
अपनी पत्नी के प्रति वो पहली और आखिरी बार अपने प्यार का इजहार कर रहे थे। लीला उस लम्हे के लिए पता नहीं कितने वर्षों से इंतजार कर रही थीं. लेकिन लीला का हाथ पकड़ते ही उनकी डेथ हो गई। संजय बताते हैं कि उन्हें उन दोनों हाथों का बिछड़ना याद है। संजय इस तरह की ही किसी कहानी पर मूवी बनाना चाहते थे। उन्होंने शरतचंद्र चट्टोपाध्याय की देवदास पढ़नी शुरू की और उन्हें वो एलीमेंट मिल गया, जो वो अपनी अगली मूवी के लिए ढ़ूंढ़ रहे थे। इस मूवी के आखिर में देवदास पारो के दर पर जाकर ही दम तोड़ता है और धुंधली आंखों से उसे पारो दौड़कर अपनी ओर आती दिखाई देती है।
मूवी में संजय ने अपने बहुत सारे पर्सनल एक्सपीरियंस को यूज किया था। मूवी में एक सीन है, जहां शाहरुख यानी देवदास के पिता की डेथ हो चुकी है। वो देवदास के कम भंसाली के पिता ज़्यादा थे, जिससे देवदास की भी नहीं बनी। अपने उस पिता के श्राद्ध पर देवदास भरपूर नशे में पहुंचता है और अपनी मां के बगल में बैठकर किसी अंजान आदमी की तरह सहानुभूति देता है। यह सीन दरअसल संजय लीला भंसाली के साथ हुई एक घटना से प्रेरित था। संजय की दादी के श्राद्ध के अवसर पर उनके पिता इतने नशे में पहुंचे थे कि वो पहुंचते ही गिरकर बेहोश हो गए।
उनके एक दोस्त ने आकर उनकी मां को ढाढस बंधाया। संजय पर इस घटना का बहुत प्रभाव पड़ा.संजय लीला भंसाली की ही पिछली फिल्म हम दिल दे चुके सनम में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच प्यार हुआ। यह 2 वर्ष तक चला। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐश्वर्या ने सलमान खान से उनके हिंसक व्यवहार और अपने पिता के इस रिश्ते के खिलाफ होने की वजह से दूरी बना ली, लेकिन सलमान मानने को तैयार नहीं थे। उन्होंने अपने करियर से लेकर हालत सब खराब कर ली थी। हमेशा नशे में डूबे रहते। जहां ऐश्वर्या होतीं, वो हर उस जगह पहुंच जाते।
अनुपमा चोपड़ा की किताब ‘किंग ऑफ बॉलीवुड: शाहरुख खान एंड द सिडक्टिव वर्ल्ड ऑफ सिनेमा’ के अनुसार सलमान मूवी देवदास की शूटिंग के दौरान भी सेट पर होते थे। एक दिन शाहरुख और ऐश्वर्या के बीच एक रोमांटिक सीन शूट होने वाला था। इस सीन में शाहरुख खान को ऐश्वर्या के पांव में चुभे एक कांटे को निकालना था। शूटिंग के टाइम सलमान ने कहा कि वो कर के दिखाना चाहते हैं कि यह सीन कैसे शूट होना चाहिए। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख और भंसाली मान गए। उन्होंने ऐश्वर्या के पांव से वो कांटा निकाला और भंसाली ने अपना सीन शूट कर लिया। ऐसा इसलिए हो पाया क्योंकि उस सीन में शाहरुख की शक्ल नहीं दिखने वाली थी।
इस वक्त में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हालत शाहरुख खान के निभाए देवदास से कुछ खास अलग नहीं थी। इस फिल्म में मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर भरत शाह पैसा लगा रहे थे। भरत शाह की गिरफ्तारी अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन मामले में हुई थी। भरत शाह बड़े प्रोड्यूसर थे. एक साथ कई मूवीज प्रोड्यूस करते थे। जब उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया, तब 11 मूवीज में उनका पैसा लगा हुआ था। इन्हीं में से एक थी बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा स्टारर चोरी चोरी चुपके चुपके। इसमें पैसा भरत का लगा था लेकिन प्रोड्यूसर के खाने में किसी नज़ीम रिज़वी का नाम लिखा जाता था। नज़ीम छोटा शकील का खास आदमी था।
नज़ीम धर लिया गया। नज़ीम से पुलिस को पता चला की भरत के प्रोडक्शन में बन रही फिल्मों में अंडरवर्ल्ड का पैसा लगा हुआ है। भरत को मकोका (Maharashtra Control of Organised Crime Act) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। तब भरत के प्रोडक्शन में बन रही सबसे बड़ी फिल्म ‘देवदास’ थी। भंसाली अपनी मूवीज की भव्यता के लिए जाने जाते हैं और फिर यह तो देवदास थी। इस मूवी की शूटिंग में 275 दिन, 2500 लाइट, लाइट्स को ऑपरेट करने वाले 700 लाइट मैन, 6 अलग-अलग सेट, 42 जेनरेटर और 30 लाख वॉट की पावर सप्लाई लगती थी। आम तौर मूवीज की शूटिंग में 2-3 जेनरेटर लगते थे। लेकिन इस बार मामला गड़बड़ हो गया था। मुंबई के सारे जेनरेटर फिल्म सिटी में भंसाली के सेट पर होते थे। हालत इतनी खराब हो गई थी, कि मुंबई में शादी करने वाले लोगों को जेनरेटर नहीं मिल रहा था और शादियां टल रही थीं। भव्यता का आलम यह था कि पारो के घर को बनाने में 1,57,000 रंगीन शीशे के टुकड़ों का इस्तेमाल किया गया था।
मानसून को भांपते हुए ये शीशों वाला सेट नवंबर से जून तक के लिए बनाया किया गया था, लेकिन इसी बीच चार बार बारिश हो गई और सारे शीशे धुंधले पड़ गए। बाद में शूटिंग से पहले एक्टर्स के साथ उन शीशों का भी टच अप करना पड़ता था। बताया जाता है मूवी का आधा बजट सेट और माधुरी-ऐश्वर्या के कॉस्ट्यूम पर खर्च किया गया था। यह शायद वो पहली मूवी थी, जिसके रिव्यू में किरदारों के कपड़ों पर बात हुई थी। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का एक-एक लहंगा 30-30 किलो का होता था, जिसे पहनने के बाद वो बड़ी मशक्कत से डांस कर पाती थीं, लेकिन मूवी रिलीज हुई और सारी मेहनत एक झटके में सार्थक लगने लगी।
Read Also-
Gold-Silver Rate: Gold-Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए आज का भाव
शिल्पी राज का वायरल विडियो Active link देखे यहाँ
सीमेंट और लोहे के दाम में आई भारी गिरावट, जानिए क्या है आपके राज्य के आज के रेट
Top Web Series: स्नेहा पॉल ने फिर पार कर दीं सारी हदें, कमरे की कुंडी लगा कर देखें ये वेब सीरीज