प्रियंका दिखा रही थी बेटी का कमरा मगर लोगों की नज़रों से छुपा नहीं पाई यह चीज़, पल भर में आ गई सच्चाई बाहर – Akashera


बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। लेकिन इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने एक गलती कर डाली है। जिसे उनके फैंस ने पकड़ लिया है। जिसको लेकर अब उनकी ये तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें एक्ट्रेस कभी सेल्फी लेती दिख रही हैं। तो कभी अपने हबी निक के साथ तस्वीर ले रही हैं। साथ ही उन्होंने अपनी बेबी गर्ल के रूम की तस्वीर भी शेयर की है। जहां आपको ढेर सारे टेडी बियर के साथ कृष्ण जी की प्यारी-सी मूर्ति देखने को मिल रही है। इसके अलावा एक तस्वीर में प्रियंका येलो कलर की प्रिंटेड शर्ट के साथ गॉगल्स लगाए दिख रही हैं। उनकी ये वाली तस्वीर ही उन्हें हमेशा की तरह सुर्खियों में खींच लाई है। प्रियंका की ये तस्वीर देखकर लोगों ने तुरंत पकड़ लिया कि उन्होंने अपने हसबैंड निक की शर्ट पहनी है। जिसके बाद सेम शर्ट में निक और प्रियंका की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब प्रियंका ने निक की शर्ट पहनी हो। इससे पहले भी वो कई मौकों पर उनकी शर्ट में दिखी हैं। इसकी शुरुआत निक की हुडी से हुई थी। जिसे पहने हुए प्रियंका बाहर स्पॉट की गई थी। वहीं, एक तस्वीर में प्रियंका ने निक की स्ट्राइप शर्ट पहन रखी थी। गौरतलब है कि प्रियंका की कई तस्वीरें हैं, जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें शर्ट पहनना कितना पसंद है। प्रियंका के खुद के वॉर्डरोब में भी शर्ट्स की कमी नहीं है।
खैर, बात करें प्रियंका के वर्कफ्रंट की तो एक्ट्रेस आने वाले दिनों में काफी समय बाद बॉलीवुड फिल्मों में दिखने वाली हैं। जिनमें फिल्म ‘जी ले जरा’ और ‘शीला’ का नाम शामिल है। दर्शकों को उनकी इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले एक्ट्रेस फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में दिखाई दी थी। हालांकि, उनकी ये फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। ऐसे में फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्मों से काफी उम्मीदें हैं।
Read Also-
Gold-Silver Rate: Gold-Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए आज का भाव
शिल्पी राज का वायरल विडियो Active link देखे यहाँ
सीमेंट और लोहे के दाम में आई भारी गिरावट, जानिए क्या है आपके राज्य के आज के रेट
Top Web Series: स्नेहा पॉल ने फिर पार कर दीं सारी हदें, कमरे की कुंडी लगा कर देखें ये वेब सीरीज